राज्य न्यूज़

Breaking: मिचेल स्टार्क ने टी20 से लिया संन्यास, बताया कारण

by | Sep 2, 2025 | स्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2 सितंबर 2025 को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 35 वर्षीय स्टार्क ने यह फैसला टेस्ट और वनडे क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए लिया, ताकि वह 2026 में भारत के टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए तरोताजा और फिट रह सकें। उन्होंने 65 टी20 मैचों में 79 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया के लिए इस प्रारूप में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, पहले नंबर पर लेग स्पिनर एडम जाम्पा (130 विकेट) हैं। स्टार्क 2021 टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, जहां उनकी नई गेंद से गेंदबाजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आखिरी टी20 भारत के खिलाफ जून, 2024 में खेला था|

मिचेल स्टार्क बोले, “टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है. मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया, खासकर 2021 वर्ल्ड कप में| सिर्फ़ इसलिए नहीं कि हम खिताब जीते, बल्कि इसलिए क्योंकि हमारी टीम शानदार थी और उस दौरान हमने खूब मजे भी किए|”

स्टार्क ने यह भी बताया कि उनका यह फैसला ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी इकाई को 2026 टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए समय देगा। वह टेस्ट, वनडे और आईपीएल जैसे घरेलू टी20 लीग में खेलना जारी रखेंगे। ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने स्टार्क की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, “मिच को अपने टी20 करियर पर गर्व होना चाहिए। वह 2021 विश्व कप विजेता टीम का अहम हिस्सा थे और उनकी विकेट लेने की क्षमता ने खेल को बदलने में मदद की।”

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म