दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त 2025 को सुबह करीब 8:30 बजे सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान हमले की कोशिश हुई। सूत्रों की जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने मुख्यमंत्री को एक कागज पकड़ाया, जोर से चिल्लाया, उन्हें थप्पड़ मारा, उनके बाल खींचे और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर हमलावर को हिरासत में ले लिया| दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें हमलावर की पहचान और उसके मकसद का पता लगाया जा रहा है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। बीजेपी नेता रमेश बिधुड़ी ने इसे जनसुनवाई को बाधित करने की साजिश बताया। घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भी घटना की निंदा की और कि,”यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली का मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?”
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

