August 14, 2026 | 5 : 14 PM

राज्य न्यूज़

दिल्ली हाईकोर्ट और IGI एयरपोर्ट समेत छह जगहों को बम से उड़ाने की धमकी

by | Aug 14, 2026 | न्यूज़

Delhi Bomb Threat: शुक्रवार सुबह दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली हाईकोर्ट और IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 समेत राजधानी की छह जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और संबंधित स्थानों पर जांच शुरू की गई।

दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की ओर से की गई शुरुआती जांच में अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की जानकारी नहीं है।

इन छह जगहों को मिली धमकी

न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली फायर सर्विस के हवाले से बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट के अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, MB साकेत ऑफिस/DM ऑफिस, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट स्थित SDM ऑफिस को भी धमकी मिली।

सूचना मिलते ही सभी संबंधित स्थानों पर फायर टेंडर भेजे गए। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर की जांच और तलाशी अभियान शुरू किया। फिलहाल जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

दिल्ली हाईकोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी

दिल्ली हाईकोर्ट में बम रखे होने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली। सूचना सामने आने के बाद हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

PTI ने कोर्ट सूत्रों के हवाले से बताया कि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने आवश्यक सहायता के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। सूत्रों के मुताबिक, ई-मेल में दोपहर 2:11 बजे दिल्ली हाईकोर्ट में धमाके की धमकी दी गई थी।

कई एजेंसियां जांच में जुटीं

धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी में तलाशी और सुरक्षा जांच शुरू कर दी। पुलिस के डॉग स्क्वाड, बम डिस्पोजल टीम और फायर विभाग के कर्मचारी संबंधित स्थानों पर जांच कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर है। अधिकारियों की ओर से सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

फिलहाल सभी स्थानों पर जांच जारी है और अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म