August 13, 2026 | 12 : 47 AM

राज्य न्यूज़

चार साल से बिजली कनेक्शन के इंतजार में बॉलीवुड अभिनेत्री, अमिताभ बच्चन के साथ कर चुकी हैं काम

by | Jun 25, 2025 | न्यूज़

लखनऊ: राजधानी की रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सुजाता सिंह बीते चार वर्षों से अपनी दुकान के लिए बिजली कनेक्शन की राह देख रही हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकीं सुजाता अब अपने ही शहर में मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही हैं।

मंगलवार को लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित नागरिक सुविधा दिवस के दौरान उन्होंने मंडलायुक्त और नगर आयुक्त के समक्ष अपनी समस्या रखी। सुजाता ने बताया कि वह 2021 से लगातार नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर रही हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।

अधिकारियों की ओर से पुराने बकाया की एनओसी मांगी जा रही है, जबकि सुजाता का कहना है कि उनकी दुकान में कभी भी बिजली का मीटर नहीं लगा, ऐसे में बकाया का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने आवश्यक सभी दस्तावेज जमा किए हैं, फिर भी उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

सुजाता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “एक कलाकार होने के बावजूद मुझे इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की कहानी है जो व्यवस्था की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं।” उन्होंने स्थानीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप भी लगाया।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म