बिजनौर के गांव टिकोपुर में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामूली कहासुनी को लेकर शुरू हुई मारपीट इतनी बढ़ गई कि तमंचे से फायरिंग होने लगी, जिससे गांव में दहशत फैल गई। पथराव का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामला बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकोपुर का है।
#SamacharPlusOTT #bijnor #vivad #bijnorpolice #uttarpradeshnews
