मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र की बड़ी वारदात में, भाजपा नेता एवं BDC सदस्य प्रमोद भड़ाना की हत्या के आरोपित रॉबिन गुर्जर ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सीओ सिविल लाइन्स एवं अन्य अधिकारी कलेक्ट्रेट, कचहरी और आस पास के इलाकों में लगातार चेकिंग कर रहे थे। 27 सितंबर को भड़ोली गांव में पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर की गई थी हत्या। मुख्य आरोपी रॉबिन लंबे समय से फरार था और कथित दबाव व हस्तक्षेप के बीच अदालत में पेश हुआ।
#SamacharPlusOTT #upnews #meerut #bjpnews
