बिहार सरकार के पोल खोल रहें हैं बिहार की सड़कें,सरकार बहार होने का लाख दावा कर ले लेकिन सड़क पर गड्ढों की भरमार | कई वाहन मालिक और ट्रक चालकों इसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं। लोगों की जान खतरे में रहती है, यदि ऐसा नहीं हुआ तो उक्त सड़क पर परिचालन कभी भी ठप हो सकता है।
गढ्ढा पहले छोटा था लेकिन अब यह सड़क के दोनों किनारों तक फैल गया है और खेत का रूप ले चुका है। बारिश आने से ही बीच सड़क में धान की खेती लायक पानी जमा है । यहां से गुजरने में चालकों की रूह कांप रही है। जलजमाव की समस्या पिछले दो साल से बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान में नगर पंचायत सहित सिविल प्रशासन भी अब तक नाकाम साबित हो रही है।
सड़क पर जमा हुए नाली के पानी को नगर पंचायत निकलवाता रहता है। लेकिन, ऐसा करने में विलंब होते ही सड़क पर झील बन जाती है, तब वाहन चालकों को गड्ढे दिखना मुश्किल होता है और यही से शुरू होता है वाहनों का पलटना।
यदि जल्द ठीक नहीं हुआ तो उक्त सड़क पर परिचालन कभी भी ठप हो सकता है| स्थानीय लोग समाधान के प्रयास में लगे सामाजिक कार्यकर्ता सह जगदेव सेना के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर महतो ने बताया कि धरना और लगातार पत्राचार के बावजूद समाधान नहीं निकलने पर उन्होंने उच्च न्यायालय, पटना में सिडब्लूजेसी 4380 /2025 दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई है।

