बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ 26 सितम्बर 2025 को किया गया था. उस दिन राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई थी. आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार रूपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गयी. अब तक कुल 1 करोड़ लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले महिलाओं का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि आज 25 लाख महिलाओं को राशि दी जा रही है. यानी अब कुल 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि इस योजना का फायदा राज्य के हर एक परिवार की एक महिला को दिया जाना है. इसलिए अब जो महिलाएं शेष रह गयी हैं उन्हें 10 हजार रूपये की सहायता राशि देने के लिए अभी से ही तिथियां निर्धारित कर दी गयी हैं. अगली तिथि 6 अक्टूबर 2025 को निर्धारित है.

