एलपीजी यूजर्स को राहत, कमर्शियल सिलेंडर हुए सस्ते | FTL में मामूली कटौती, पेट्रोल महंगा ही
- कमर्शियल LPG के दाम घाटे, अब ₹183.50 सस्ता | पेट्रोल-डीजल की कीमतें बरकरार
नई दिल्ली। आम लोगों और कारोबारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में काफी कमी कर दी है। अब एक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹183.50 सस्ता हो गया है। इसके अलावा FTL (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर के दामों में भी मामूली कटौती की गई है। हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि पेट्रोल-डीजल भी सस्ते होंगे, लेकिन फिलहाल सरकार ने इनकी कीमतों को जस का तस रखा है। यह कीमत परिवर्तन आज से लागू हो गया है। विशेषकर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को इस कमी से काफी फायदा होने वाला है।

