October 21, 2026 | 12 : 29 PM

राज्य न्यूज़

बिग बॉस का सीजन इस बार चलेगा ज्यादा लंबा, 19′ 30 अगस्त से होगा शुरुआत

by | Jul 24, 2025 | एंटरटेनमेंट

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ 30 अगस्त से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस बार शो एक नए फॉर्मेट में आएगा, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता दी गई है। ‘बिग बॉस 19’ का प्रसारण पहले जियो सिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा और उसके करीब डेढ़ घंटे बाद एपिसोड को टीवी चैनल कलर्स पर दिखाया जाएगा। इस बदलाव से डिजिटल दर्शकों को कंटेंट पहले देखने का मौका मिलेगा।

इस बार का सीजन अब तक के सभी सीजन की तुलना में ज्यादा लंबा होने वाला है। खबरों के अनुसार, यह सीजन पूरे 5 महीने तक चलेगा, जो दर्शकों को लंबे समय तक जोड़े रखेगा। शुरुआती तीन महीनों तक शो की मेज़बानी हमेशा की तरह सलमान खान करते नजर आएंगे। सलमान लंबे समय से बिग बॉस का चेहरा बने हुए हैं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

हालांकि, शो के आखिरी दो महीनों में सलमान खान शो से ब्रेक लेंगे और उस दौरान कुछ गेस्ट होस्ट की एंट्री होगी। इस बार फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर जैसे लोकप्रिय सितारे गेस्ट होस्ट के तौर पर बिग बॉस के मंच पर नजर आ सकते हैं। इससे शो में ताजगी और विविधता आएगी, जो दर्शकों को बांधे रखने में मदद करेगी। ओटीटी फर्स्ट मॉडल और नए होस्ट्स की एंट्री से ‘बिग बॉस 19’ दर्शकों के लिए और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म