आगरा पुलिस ने एक बड़े सट्टा गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो युवतियों सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सिटी और एसीपी लोहामंडी के नेतृत्व में जगदीशपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घड़ी भदौरिया क्षेत्र के एक बंद घर में छापा मारा, जहां सट्टे का कारोबार चल रहा था। पुलिस के पहुंचते ही युवक-युवतियां भागने लगे, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से करीब 88 हजार कैश, 8 मोबाइल फोन और पर्चियां बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।
#SamacharPlusOTT #betting #agra
