कानपुर में पड़ रही भीषण गर्मी और 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान के बीच, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन यात्रियों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि आरओ प्लांट और वाटर कूलर लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को ठंडा पानी मिल रहा है। सेंट्रल स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 2 लाख यात्री सफर करते हैं, जिसे देखते हुए पानी की व्यवस्था को लगातार सुधारा जा रहा है। यात्रियों ने भी बताया कि पहले सफर के दौरान कानपुर में गर्म पानी मिलता था, लेकिन अब सामान्य और ठंडा पानी मिलने से उन्हें भीषण गर्मी में काफी राहत महसूस हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही नलों को वाटर कूलर से कनेक्ट किया जाएगा ताकि यात्रियों को बिना शुल्क के ठंडा पानी मिल सके।
#SamacharPlusOTT #kanpur #extremeheat
