अगर आप स्पोर्ट्स के शौकीन हैं। तो आपने देखा होगा कि खिलाड़ी एनर्जी के लिए ब्रेक में अक्सर केले खाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि केला सबसे अच्छे एनर्जी बूस्टर में से एक है, लेकी यह ऊर्जा भी देता है। स्वाद में मीठा और सेहत के लिए फायदेमंद यह फल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबकी पसंद है।
करीब 10 हजार साल पहले दक्षिण-पूर्व एशिया के जंगलों में सबसे पहली बार केला को उगाया गया था। शुरुआत में केले का आकार छोटा था, लेकिन समय के साथ इसकी खेती होने लगी और इसका रूप बदलता चला गया। अब यह दुनिया के सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है। खास बात ये है कि केला मौसमी फल नहीं है, यह पूरे साल उगता है।
केला खाने से डाइजेशन बेहतर होता है, यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है और वजन कंट्रोल में रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार है

