उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के बरला टोल प्लाजा पर पिछले दिनों टोल के डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी और मैनेजर के परिजनों क़ो मुआवजे , पुराने कर्मचारियों क़ो ही नौकरी पर रखने की मांग क़ो लेकर धरना चल रहा है। इस धरने क़ो भारतीय किसान यूनियन का समर्थन भी मिला था आज इस धरने क़ो समर्थन देने के लिए उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा टोल पर पहुँचे और अपना समर्थन दिया। उमेश शर्मा ने धरने पर बैठे लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की मृतक अरविंद पांडे के परिजनों क़ो टोल कम्पनी हर माह की तनख्वाह दे या फिर एक मुश्त 10 साल की तनख्वाह मुआवजे के तौर पर दे, वही जो भी पहले कर्मचारी टोल पर कार्य कर रहे थे वही कर्मचारी टोल पर लगे रहेंगे। यही सही चीज है यही हमारी मांग और जनता की मांग है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये टोल नहीं चलने दिया जाएगा। खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने कहा जितने लोग यूपी से यहां होंगे उससे ज्यादा उत्तराखंड के लोग यहां इकट्ठा होंगे और इंसाफ दिलाने का काम करेंगे। . . . . . . . . . . #SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #upnews #mlaumeshkumarsharma
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
