बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में 25 जून की रात तीन लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. अगले दिन सुबह लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो आक्रोश फैल गया. मौके पर बाबा साहब के अनुयायी जुट गए. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राहुल सिंह, एसडीएम, तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों से घटना की जानकारी की.
#SamacharPlusOTT #bareilly #ambedkar
