राज्य न्यूज़

बरेली: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

by | Apr 18, 2025 | न्यूज़

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या हो गई। मृतक की पहचान इलियास के रूप में हुई है।

गुरुवार रात को इलियास अपने दोस्त जाहिद के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि जाहिद ने पास रखे धारदार हथियार से इलियास पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में इलियास को पहले फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने इलियास को मृत घोषित कर दिया।

एसपी ग्रामीण साउथ आंशिक वर्मा के अनुसार, पुलिस ने आरोपी जाहिद को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म