बरेली में श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। आर्मी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग, डीपीएस, चाइल्ड केयर बिशप कॉनराड और एयर फोर्स स्कूल ने जीत दर्जकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मानस स्थली स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग के बीच हुआ। आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से 11वें मिनट में आयुष शर्मा ने पहला गोल किया। 13वें मिनट में हर्षित ने, 17वें मिनट में आर्यन सिंह, 21वें, 35वें और 49वें मिनट में हर्षित ने लगातार गोल कर आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम को अजेय बढ़त दिला दी। आर्मी पब्लिक स्कूल ने मानस स्थली स्कूल को 6-0 से मात दी।

