राज्य न्यूज़

बक्सर: धान रोपाई करते समय करंट लगने से एक महिला की मौत, एक घायल

by | Aug 7, 2025 | बक्सर, बिहार

बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मितनपुरवा गांव में बुधवार को धान की रोपनी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में करंट प्रवाहित हो जाने से 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत में पानी भरा हुआ था और उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक विद्युत तार से करंट फैल गया। महिला और युवक दोनों उसी खेत में धान की रोपनी कर रहे थे, जब यह हादसा हुआ। अचानक करंट लगते ही महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवक बुरी तरह झुलस गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को खराब व झूलते तारों की सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर समय रहते बिजली विभाग ने कार्रवाई की होती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

ग्रामीणों ने मृतक महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म