राज्य न्यूज़

Baghpat: भारतीय किसान यूनियन ने निकाली तिरंगा यात्रा

by | Aug 14, 2025 | Shorts

देश में इस समय जहां आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, और विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा और देश की आजादी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, वहीं बागपत में भारतीय किसान यूनियन ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली, इस दौरान ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडे लगे थे और ट्रैक्टर पर लगे साउंड में देश के अमर शहीदों के भक्ति गीत चल रहे थे। पूरा वातावरण देशभक्ति के गीतों से गूंज रहा था। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची, जहां भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एमएसपी, विद्युत के निजीकरण,गन्ना मूल्य और आवारा पशुओं की समस्या से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर, एक ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री के नाम जिला अधिकारी को सौंपा।

#SamacharPlusOTT #baghpat #bku #tirangayatra

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म