बागपत में एक जमीन विवाद का मामला गहराता जा रहा है। लेफ्टिनेंट कर्नल के माता-पिता ने राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था और बड़ौत पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल ने खुद अवैध कब्जे का गेट तोड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विपक्षी पक्ष ने लेफ्टिनेंट कर्नल के माता-पिता और एक पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मीनाक्षी भराला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और राजस्व विभाग को जमीन की जांच के लिए कहा है।
#SamacharPlusOTT #baghpat
