बागपत के विभिन्न क्षेत्रों में वट सावित्री पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने सुबह से ही वट (बड़) के वृक्ष की पूजा अर्चना कर परिक्रमा लगाई और अपने पति की दीर्घायु तथा बच्चों के लिए कामना की। उपवास रखने के बाद महिलाओं ने वट वृक्ष की कथा सुनी, जिससे पूजन को लेकर उनमें भारी उत्साह देखने को मिला।
#samacharplusott #baghpat
