बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के काकोर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ‘रंगीन मिजाजी’ दुल्हन के एक दर्जन से अधिक आशिक होने का दावा किया गया है. पीड़ित पति कपिल ने बताया कि उनकी पत्नी को प्रेमी के साथ एक ओयो होटल में पकड़ा गया, जिसके बाद वो पुलिस और पति की पकड़ से बचने के लिए 12 फीट से अधिक ऊंची छत से कूदकर फरार हो गई. महिला के छत से कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. कपिल ने अपनी पत्नी पर शादी से पहले और बाद में भी कई पुरुषों के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाया है और अब उन्होंने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर अपनी ही पत्नी से जान के खतरे की आशंका जताई है. पुलिस ने महिला के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी है.
#SamacharPlusOTT #baghpat #extramaritalaffairs
