अब बागपत में मॉर्निंग वॉक या मंदिर जाते समय पुलिसकर्मी आपको नमस्ते’ कहेंगे और आपका हाल-चाल पूछेंगे। बागपत पुलिस सोमवार से ‘प्रोजेक्ट वॉकथ्रू’ अभियान शुरू कर रही है, जिसका उद्देश्य आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और संबंध मधुर बनाना है। अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस पहल से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, क्योंकि लोग खुलकर अपनी समस्याएँ पुलिस को बता सकेंगे। इस अभियान में पुलिस बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं से विशेष रूप से बातचीत करेगी।
#SamacharPlusOTT #baghpat #upnews
