भ्रष्टाचार अब ‘मुर्दों की बस्ती’ तक भी पहुंच गया है. बागपत के ग्राम बंदपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई जिसने भ्रष्टाचार की जड़ों की पोल खोलकर रख दी। अंतिम संस्कार के दौरान शमशान घाट की छत अचानक गिर गई. गनीमत रही कि वहां खड़े दर्जनों लोग बाल-बाल बच गए और अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे. ग्रामीणों ने बताया कि तेज गर्मी के कारण वे छत के नीचे खड़े थे, तभी अचानक सीमेंट गिरने लगा और छत का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया. ये पहला मौका नहीं है, जब जनपद में शमशान घाटों की छत गिरने के ऐसे हादसे हुए हैं, जिनमें पहले भी कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं. लोगों का आरोप है कि लाखों खर्च करने के बावजूद चंद दिनों में ही छतें जर्जर हो जाती हैं और शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती.
#SamacharPlusOTT #baghpat #corruption
