उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की ‘मिशन एनकाउंटर’ नीति ने अपराधियों के बीच खौफ पैदा किया है। बागपत जिले में इस सख्ती का असर साफ दिखा, जहां 120 शातिर अपराधियों ने पुलिस के डर से अपराध छोड़ने की शपथ ली। एसपी सूरज कुमार राय के निर्देश पर बागपत के अभी थानों पर तैनात सभी थाना प्रभारियों के अपराधियों को अपराध ना करने की शपथ दिलाई गई।मिशन एनकाउंटर को यूपी पुलिस की रणनीति का हिस्सा बताते हुए, सरकार का दावा है कि इससे राज्य में अपराध दर घटी है और कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है।
#SamacharPlusOTT #baghpat #crimenews
