बदायूं में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक मंगलवार परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की।
एएसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने का निर्देश दिया। साथ ही जनता से मधुर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।
निरीक्षण के बाद जवानों की शारीरिक फिटनेस के लिए दौड़ करवाई गई। परेड में अनुशासन और एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। आदेश कक्ष में गार्ड रजिस्टरों की जांच के बाद सभी गार्ड कमांडरों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

