राज्य न्यूज़

Budaun : शादी के दो दिन बाद दूल्हे का पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका |

by | Jun 13, 2025 | Shorts

बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के मोहन नगला उर्फ मौजमनगर गांव में शादी के दो दिन बाद 20 वर्षीय दूल्हे अक्षय कुमार का शव गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर लटका मिला है। अक्षय की शादी 7 जून को मिथिलेश से हुई थी और 8 जून को वह विदा कराकर अपनी पत्नी को घर लाया था। 9 जून की शाम को शौच के बहाने घर से निकले अक्षय जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की और बाद में पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने अक्षय की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई ने हत्या की बात दोहराई है।

#SamacharPlusOTT #budaun #murdernews #suicide

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म