बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के कुंढा नरसिंहपुर गांव में 21 मई को मनोज गोयल की मेंथा ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग के 15 दिन बाद, मलबे से लापता मुनेंद्र पाल के अवशेष बरामद हुए हैं। परिजनों ने मोबाइल और घड़ी से अवशेषों की पहचान की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और डीएनए टेस्ट के लिए नमूने लिए गए हैं ताकि ये साबित हो सके कि अवशेष मुनेंद्र के ही हैं। मामले में परिजनों ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
#SamacharPlusOTT #budaun #firenews
