गुजरात टाइटंस से मिले 218 रन के बड़े टारगेट के सामने राजस्थान रॉयल्स बिखर गई। टीम 159 रन ही बना पाई और 58 रन से मैच गंवा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात से साई सुदर्शन ने 82 रन बनाए।
राजस्थान से शिमरोन हेटमायर ने 52 और संजू सैमसन ने 41 रन बनाए। महीश तीक्षणा और तुषार देशपांडे को 2-2 विकेट मिले। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लिए। साई किशोर और राशिद खान को 2 विकेट मिले
लखनऊ के निकोलस पूरन के पास ओरेंज कैप और चेन्नई के नूर अहमद के पास पर्पल कैप है। राजस्थान को हराकर गुजरात ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 8 पॉइंट्स लेकर टॉप पर पहुंच गई।

