बांदा के बिसंडा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बांदा से बिसंडा की ओर जा रहे दो बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे बाइक सवार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और ट्रैक्टर चालक की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

