आजमगढ़ के डीएम नवनीत सिंह चहल ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अष्टमी एवं श्री रामनवमी के दिन चयनित राम मंदिर, हनुमान मंदिर, देवी मंदिर, बाल्मीकी मंदिर और शक्तिपीठों में रामायण व रामचरित मानस का पाठ करने को लेकर सभी तहसीलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है।
श्रीरामायण के सामाजिक मूल्यों व मानवीय गुणों से जनसामान्य को जोड़ते हुए भव्यपूर्ण देवी गायन, दुर्गा सप्तशती व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।
अधिकारियों को निर्देश करते हुए कहां कि, प्रत्येक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल सुरक्षा, ध्वनि, प्रकाश एवं दरी बिछावन आदि की व्यवस्था नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी द्वारा समय से कराया जाना सुनिश्चित कर लिया जाए। सभी आयोजन स्थलों पर सक्षम स्तर से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

