राज्य न्यूज़

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट के संन्यास पर लिख दी बड़ी बात

by | May 13, 2025 | अंतरराष्ट्रीय, स्पोर्ट्स

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कल टेस्ट से संन्यास की घोषणा करते हुए पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया| उन्होंने अपने करियर को एक शानदार मोड़ पर लाकर उसका अंत किया|अब भारत के सबसे बड़े चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया देश के सभी अखबारों ने कोहली की तारीफों के पुल बांधे हैं|

सोमवार को कोहली ने अपने शानदार टेस्ट करियर से अलविदा कहा तो ऑस्ट्रेलिया के मुख्य अखबार ‘दैनिक सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने इस भारतीय आइकन के बारे में कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलियाई लोगों को कोहली का अविश्वसनीय बल्लेबाजी कौशल और मैदान पर तीखे तेवर का संयोजन आकर्षित करता था जिससे कईयो को उसमें अपनी झलक दिखती|’’ अखबार ने लिखा, ‘‘कोहली की ऑस्ट्रेलिया में पहली श्रृंखला 2011-12 में थी जिसमें माइकल क्लार्क की अगुआई वाली टीम का प्रदर्शन एकतरफा रहा| 4-0 के स्कोरलाइन के बावजूद कोहली ने कई समकालीनों की तुलना में अधिक निडरता दिखाई और एडिलेड में शतक के साथ इसका समापन किया| ’’

‘ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कोरपोरेशन’ (एबीसी) ने भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में उनके सफल कार्यकाल पर प्रकाश डाला जिसमें ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक श्रृंखला जीत भी शामिल है| एबीसी ने लिखा, ‘‘उनके टेस्ट करियर को 2014 से 2022 के बीच कप्तान के रूप में उनके कार्यकाल के लिए भी याद किया जाएगा जिसमें उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत दिलाई और इस प्रारूप में देश के सबसे सफल कप्तान बने और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (53) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (48) और स्टीव वॉ (41) के बाद जीत के मामले में चौथे स्थान पर रहे| ’’

‘न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू’ में छपी खबर का शीर्षक ‘विराट कोहली ने संन्यास की घोषणा करके 1.4 अरब दिलों को तोड़ दिया|’ वहीं ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ ने लिखा कि कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति से भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप में ‘बड़ा खालीपन’ आ जएगा|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म