सैफ अली खान पर 15 जनवरी को उनके सतगुरु शरण अपार्टमेंट स्थित घर में हमला हुआ था। हमलावर का नाम शरीफुल इस्लाम है। वह फिलहाल गिरफ्त में है। सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में 1613 से ज्यादा पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में कई खुलासे किए गए हैं।
नैनी ने बताया था कि जेह बाबा (जहांगीर) के कमरे में एक आदमी है और उसके हाथ में चाकू है। वह पैसे मांग रहा है। इसके बाद करीना और सैफ जहांगीर के कमरे में पहुंचे और हमलावर को देखा। तभी हमलावर ने सैफ पर चाकू से वार किया। इस चार्जशीट में 35 गवाहों के स्टेटमेंट के साथ-साथ 25 सीसीटीवी फुटेज भी शामिल हैं।

