राज्य न्यूज़

अमेरिका दौरे पर अश्विनी वैष्णव, महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई अहम मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल

by | Jan 13, 2026 | अंतरराष्ट्रीय, नई दिल्ली, न्यूज़

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां वे कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की ओर से आयोजित महत्वपूर्ण खनिजों पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। बैठक से जुड़ी जानकारी केंद्रीय मंत्री ने स्वयं साझा की।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना था। उन्होंने कहा कि भारत समेत दुनिया भर में विनिर्माण क्षेत्र, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में सभी देशों के लिए महत्वपूर्ण और दुर्लभ खनिजों की एक सशक्त और भरोसेमंद आपूर्ति व्यवस्था बेहद जरूरी हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि बैठक में शामिल विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विस्तार से चर्चा की। खास तौर पर दुर्लभ पृथ्वी खनिजों को दीर्घकालिक और टिकाऊ तरीके से सुरक्षित करने पर जोर दिया गया।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, बैठक के दौरान टेक्नोलॉजी शेयरिंग, रिसाइक्लिंग और अनुसंधान सहयोग जैसे विषयों पर भी अहम बातचीत हुई। विभिन्न देशों के बीच रिसर्च से जुड़े अनुभव साझा करने और आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमति बनी। अश्विनी वैष्णव ने इस बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे महत्वपूर्ण खनिजों की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

वीडियो

भारत का एकमात्र ट्रेन जिसमें मिलता है मुफ्त में खाना

क्या आप भारत के ऐसे ट्रेन के बारे में जानते हैं जिसमें यात्रियों को फ्री में खाना मिलता है...जी हां महाराष्ट्र के नांदेड़ से अमृतसर तक चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस एकमात्र ऐसी ट्रेन है.. जो यात्रियों को नाश्ते से लेकर रात के...

Alwar: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

https://www.youtube.com/shorts/HYNwHKcBOWo Rajasthan Desk: अलवर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को मानसिक दबाव में लेकर पैसे ऐंठता...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म