अरवल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मसुदा स्कूल के प्रधानाध्यापक का बुधवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मृतक शिक्षक राहुल कुमार मेहंदिया थाना क्षेत्र के मडै़ला गांव निवासी हैं।
बताया जाता है कि बुधवार रात अचानक राहुल कुमार की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें फौरन पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन वे उन्हें नहीं बचा सके। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक था।

