मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां टोलकर्मियों ने भारतीय सेना के एक जवान को बेरहमी से पीट डाला। बताया जा रहा है कि कोटका गांव के रहने वाले जवान कपिल कश्मीर में ड्यूटी जॉइन करने जा रहे थे, तभी सरूरपुर के भूनी टोल प्लाज़ा पर उन्हें भारी जाम का सामना करना पड़ा। जब उन्होंने जाम और टोल व्यवस्था पर सवाल उठाए, तो वहां मौजूद टोलकर्मियों और सादे कपड़ों में छिपे गुंडों ने उन पर हमला कर दिया। इस पूरी घटना ने टोल प्लाज़ा पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था और गुंडागर्दी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

