मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने के बाद किडनी फेलियर से एक और मासूम की जान चली गई है. 2 साल की मासूम बच्ची की मौत के बाद अब यह आंकड़ा 16 पहुंच गया है. इससे पहले एक डेढ़ साल की मासूम की मौत हुई थी. एक के बाद एक बच्चों की मौत होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब IMA यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आवाज बुलंद की है. एसोसिएशन ने कहा है कि दवा में किसी तरह की गड़बड़ी पाई गई है तो इसमें डॉक्टर की क्या गलती?
छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव की रहने वाली दो साल की मासूम जयुशा यदुवंशी को पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब होने पर डॉक्टर को दिखाया गया था. जहां उसका इलाज किया गया और उसे कफ सिरप भी दिया गया. इसके बाद जयुशा की तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ गई. जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में नागपुर लेकर पहुंचे और वहां पर मेडिकल हॉस्पिटल में उसे एडमिट किया गया.

