विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को पूर्व आईएएस देवी दयाल दोहरे की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव मुनागंज में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोहरे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए ।
देवी दयाल दोहरे का जन्म इटावा जिले के औरैया स्थित मुनागंज गांव में हुआ था। उन्होंने ग्रामीण पाठशालाओं से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। आठवीं कक्षा में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीआईसी इटावा से इंटरमीडिएट और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से फिलॉसफी में बीए और एमए किया। एलएलबी की पढ़ाई के दौरान ही 1966 में पहले प्रयास में आईएएस में चयनित हुए।
महाना ने कहा कि दोहरे ने निष्काम और निस्वार्थ भाव से अनगिनत लोगों की मदद की। उनसे मिलने वाला कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटता था। कार्यक्रम में उनकी पत्नी नीना दयाल, पुत्री आईएएस अलकनंदा दयाल, दामाद आईएएस प्रियांक भारती, गौरव दयाल, हर्षवर्धन दयाल समेत परिवार के सदस्य और क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

