अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव में जंगल के अंदर चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में एक भयानक हादसा हो गया. भयंकर विस्फोट के कारण फैक्ट्री पूरी तरह ढह गई, जिसमें 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई और 6 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग और टीन शेड मलबे में तब्दील हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निधि गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अमित आनंद तुरंत मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में दबे अन्य कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है.
#SamacharPlusOTT #amroha #factory
