राज्य न्यूज़

अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा का किया ऐलान

by | Sep 5, 2025 | स्पोर्ट्स

भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने 4 सितंबर 2025 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। 42 वर्षीय इस लेग स्पिनर ने 25 साल के अपने शानदार करियर को अलविदा कहा। उन्होंने भारत के लिए 2003 में वनडे, 2008 में टेस्ट और 2010 में टी20 डेब्यू किया था। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में मिश्रा ने 22 टेस्ट में 76 विकेट, 36 वनडे में 64 विकेट और 10 टी20 में 16 विकेट लिए।

आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 162 मैचों में 174 विकेट लिए और तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज भी हैं। मिश्रा ने दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों के लिए खेला।

संन्यास की घोषणा करते हुए मिश्रा ने कहा,”क्रिकेट में इन 25 साल मेरे लिए बेहद ही यादगार रहे। मैं बीसीसीआई, प्रशासन, हरियाणा एसोसिएशन, सपोर्ट स्टाफ, मेरे साथी खिलाड़ियों और परिवार वालों को जो दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं साथ ही फैंस को उनके अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहता हूं, जिन्होंने मेरी जर्नी को और खास बनाया। क्रिकेट ने मुझे कई अनगिनत यादें और अमूल्य सीख दी हैं और मैदान पर बिताया हर पल एक ऐसी याद बन गया है, जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा।”

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म