राज्य न्यूज़

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर किया हमला

by | Jun 22, 2025 | अंतरराष्ट्रीय

ईरान-इजराइल के बीच संघर्ष अपने चरम सीमा पर पहुंच चुका है| विश्व अब दो गुटों में बंट चुका है| एक जो ईरान को समर्थन दे रहा है जैसे कई इस्लामिक देश, लेबनान में हिज़्बुल्लाह,यमन में हौथी विद्रोही और कुछ ऐसे देश जो खुलकर अभी सामने इनके समर्थन में नहीं आए हैं लेकिन कभी भी आ सकते हैं| वहीं दूसरी तरफ इजराइल के पक्ष में अमेरिका और कई पश्चिमी देश |

अमेरिका ने इस युद्ध में कूदकर अपनी ताकत का नुमाइना पेश कर दिया है|अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु संयंत्र पर सैन्य हमले कर दिए हैं| वे तीन परमाणु संयंत्र हैं फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान| साथ ही फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया जिससे काफी नुकसान हुआ| अब इस हमले के बाद ईरान पूरे गुस्से में दिख रहा है|वैश्विक नेताओं ने इस हमले पर अपनी चिंता जताते हुए आलोचना की| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस हमले पर चिंता जताते हुए अपने ‘X’ पर पोस्ट में लिखा है कि,  “मैं आज ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा किए गए बल प्रयोग से बहुत चिंतित हूं। यह पहले से ही संकटग्रस्त क्षेत्र में एक खतरनाक वृद्धि है – और अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। इसका कोई सैन्य समाधान नहीं है। आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता कूटनीति है। एकमात्र उम्मीद शांति है।”

तो वहीं इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस कदम को “ऐतिहासिक क्षण” बताया।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म