फिल्म पुष्पा 2 से इतिहास रचने के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। इस बार वह डायरेक्टर एटली के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं। सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एटली और अल्लू अर्जुन अपने नए प्रोजेक्ट के लिए साथ नजर आ रहे हैं।
इस दौरान जेम्स मैडिगन ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उनका दिमाग घूम गया। इसके बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म में हॉलीवुड के स्तर के ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं।

