पिछले दो दिन झारखंडवासियों के लिए गर्मी से राहत वाली खबर तो है| जहां रविवार को रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया तो सोमवार को तापमान कम हो जाने के कारण गर्मी का असर कम रहा वहीं दिनभर बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी रही|
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 19 से 21 मई तक राज्य के सभी जिलों में बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है और इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है और 21 से 24 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

