August 11, 2026 | 5 : 49 AM

राज्य न्यूज़

इस खूबसूरत राज्य में 4 दिन नहीं मिलेगी शराब, यात्रा से पहले जान लें पूरा अपडेट

by | Jan 15, 2026 | न्यूज़

केरल के अलाप्पुझा जिले में जनवरी महीने के दौरान चार दिनों तक शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। दरअसल, अर्थुंगल स्थित सेंट एंड्रयू बेसिलिका में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया है।

जिला कलेक्टर ने 19, 20, 27 और 28 जनवरी को ताड़ी की दुकानों, बीयर पार्लरों और बार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी होते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि गिरजाघर समुद्र के पास स्थित है, ऐसे में नशे की हालत में समुद्र में जाने से हादसों की आशंका रहती है। इन्हीं संभावित जोखिमों को देखते हुए चार दिन के लिए शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

आदेश के अनुसार, चेरथला आबकारी क्षेत्र में गिरजाघर के दो किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी ताड़ी की दुकानें, बीयर पार्लर और बार इस अवधि में बंद रहेंगे। इसमें अरीपरम्बा, अर्थुंगल, तिरुविझा पदिनजर, चंपक्कड़, अजिरम थाई और चालियिल कैसल्स सहित कई लाइसेंस प्राप्त दुकानें शामिल हैं।

यदि आप इन दिनों अलाप्पुझा घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म