राज्य न्यूज़

अखिलेश को जन्मदिन पर सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं, 52वां जन्मदिन मना रहें अखिलेश यादव

by | Jul 1, 2025 | उत्तर प्रदेश, लखनऊ

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज 52वां जन्मदिन पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया और शहरभर में जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाच-गाकर अपने नेता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

कार्यालय के बाहर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों और आम लोगों ने भाग लिया। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को भोजन कराया गया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के लंबे और सफल जीवन की कामना करते हुए खुशी जताई।

एक नेता ने तो यहां तक कहा कि यदि अखिलेश यादव दो साल के बच्चे होते, तो वे उन्हें 200 डिप्स मारने का मौका देते – यह बयान कार्यकर्ताओं के जोश और नेता के प्रति प्रेम को दर्शाता है।

राजनीतिक प्रतिद्वंदिता से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला दिनभर जारी रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दिन को ‘समाजवाद दिवस’ के रूप में मनाते हुए कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए। अखिलेश यादव ने सभी को धन्यवाद देते हुए सामाजिक सौहार्द और विकास की राजनीति पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म