राज्य न्यूज़

सीजफायर पर अखिलेश ने केंद्र को घेरा

by | Jul 29, 2025 | ट्रेंडिंग, न्यूज़, बड़ी ख़बरें, राजनीति, राष्ट्रीय, स्पेशल

Parliament Monsoon Session Live: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर हो रही चर्चा के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय सेना की वीरता की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सेना दुनिया की सबसे बहादुर सेनाओं में से एक है, और उनके शौर्य पर हमें गर्व है|आगे उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ऑपरेशन जारी था, तो कुछ चैनलों ने हद पार कर दी थी—कुछ ने तो ये तक कहना शुरू कर दिया कि कराची अब हमारा हो गया है, और एक चैनल ने यहां तक दावा कर दिया कि हमने उन्हें पकड़ भी लिया है|

अखिलेश ने सीजफायर पर सवाल उठाते हुए कहा कि आमतौर पर सरकार के ‘डबल इंजन’ आपस में टकराते नज़र आते हैं, लेकिन इस मामले में सभी एकमत थे| सवाल ये उठता है कि छह महीने का समय मांगने वाले लोग पीओके को लेकर इतनी जल्दी शांत कैसे हो गए| उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने खुद अपने दोस्त से सीजफायर का ऐलान करवाया, लेकिन ये नहीं बताया कि ऐसा क्यों किया गया और किस दबाव में ये निर्णय लिया गया ? उनका कहना था कि सरकार जनता की भावनाओं का फायदा उठाती है, लेकिन उसे यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए हैं? पुलवामा हमले का संदर्भ देते हुए उन्होंने याद दिलाया कि तब भी इंटेलिजेंस फेल्योर की बात सामने आई थी, लेकिन जिम्मेदारी किसकी थी ये आज तक नहीं पता चला?

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म