खबर लखनऊ से है, जहां….पर बहुजन समाज पार्टी से निकाले गए आकाश आनंद ने 41 दिन बाद पार्टी की मुखिया और अपनी बुआ मायावती से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। उन्होंने फिर से पार्टी मे काम करने की इच्छा जताई है और कहा है कि पार्टी हित में अब वे अपने रिश्ते-नातों की बातों को नजर अंदाज करके काम चाहते है। साथ ही उन्होंने ने कहां कि, वह खासकर के ससुराल पक्ष की भी नहीं सुनेंगे।
जी हां आगे आपको बता दे कि, आकाश के माफी मांगने के करीब ढाई घंटे बाद मायावती ने भी उन्हें माफ करके पार्टी में वापसी कर एक मौका और देने की घोषणा की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर मायावती ने उन्हें बीती तीन मार्च को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

