आगरा में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। खेरागढ़ निवासी एक गर्भवती महिला की इलाज में लापरवाही से मौत हो गई, जिससे गुस्साए परिजनों ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नरेंद्र उर्फ नंदू नाम के झोलाछाप ने सस्ती डिलीवरी का झांसा देकर इलाज शुरू किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर महिला को जीवन रेखा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार एक महीने से न्याय के लिए भटक रहा है।
#SamacharPlusOTT #agra #fakedoctor
