आगरा में पुलिस ने हाल ही में जगदीशपुरा क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों राहुल और दिलीप को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। चेकिंग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बाइक, दो अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ आगरा थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के पथोली नहर के पास हुई और पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
#SamacharPlusOTT #agra #police
