आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के बरकुला, कौलारा कलां में एक तांत्रिक ने महिला पर भूत-प्रेत का साया बताकर इलाज के नाम पर मारपीट की। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। हालत बिगड़ने पर महिला को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#SamacharPlusOTT #agranews #tantrik
